Jun 12, 2025

जुलाई में मंगल और शनि देव की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का चमक सकता है करियर और कारोबार

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई के महीने में 30 साल शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

ऐसे में इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना और मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

आप लोगोंं के लिए मंगल और शनि देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।

साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

मंगल और शनि की चाल में बदलाव होना धनु राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी राशि से कर्म पर गोचर करेंगे तो वहीं शनि आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर वक्री होंगे।

इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

नीम करोली बाबा के दर्शन से पहले ध्यान में रखें ये 7 बातें, जीवन पर पड़ सकता है बुरा नुकसान