Jun 12, 2025

नीम करोली बाबा के दर्शन से पहले ध्यान में रखें ये 7 बातें, जीवन पर पड़ सकता है बुरा नुकसान

Vivek Yadav

नीम करोली बाबा के भक्त न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम हर साल लाखों श्रद्धालु नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं।

लेकिन दर्शन करने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी है वरना जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

1- मांस खान कर न जाएं

अगर आप मांसाहार हैं और बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं तो ये भूल बिल्कुल न करें। वैसे तो मांस का सेवन नहीं करना चाहिए लेकिन नीम करोली बाबा के दर्शन करने से पहले और बाद में मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- ये चीजें न पहनकर जाएं

नीम करोली बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं तो चमड़े की चीजें पहनकर न जाएं। दरअसल, हिंदू धर्म में चमड़े को अशुद्ध माना जाता है और मंदिर में इससे बनी चीजें वर्जित हैं।

3- वाणी का रखें ध्यान

दर्शन करने जा रहे हैं तो अपनी वाणी पर भी ध्यान रखें। इस दौरान किसी को बुरा नहीं बोलना चाहिए।

4- झूठ से रहे दूर

दर्शन करते वक्त झूठ से दूर रहे हैं। इस दौरान भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

5- अपमान

दर्शन करते वक्त अपने से बढ़े और खासकर वृद्ध लोगों का ध्यान रखें। उनका अपमान न करें।

6- मन पर नियंत्रण

अगर नीम करोली बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं तो सच्चे मन से जाएं। गंदे विचार से बचना चाहिए। सच्चा भक्त वही है जिसका अपने मन पर नियंत्रण हो।

7- प्रसाद

दर्शक के दौरान प्रसाद अकेले नहीं बल्कि दूसरों में भी वितरित करें। प्रसाद कभी भी अकेले नहीं खाना चाहिए।

गर्मियों में मूंगफली का मक्खन खाने से क्या होता है?