Jul 16, 2025

30 साल बाद शनि मार्गी होकर बनाएंगे धनलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव समय- समय पर मार्गी होकर राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं।

आपको बता दें कि शनि देव 2025 के अंत में शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं, जिससे धन राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।

ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

धन राजयोग का बनना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं।

साथ ही शनि देव दशम स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

आप लोगों के लिए धन राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

आप लोगों के लिए धन राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है।

इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही । पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

घर में बांसुरी रखने के ये हैं चमत्कारी फायदे