Jul 22, 2025

शिवलिंग पर किन चीजों से करते हैं रुद्राभिषेक? जानें महत्व

Vivek Yadav

सावन का महीना महादेव को समर्पित है। इस महीने में लोग रुद्राभिषेक भी करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राभिषेक से शिव जी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन चीजों से रुद्राभिषेक करते हैं और क्या है मान्यता?

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि सावन के महीने में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से सारे दुख दूर होते हैं और साथ ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गंगाजल

शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष मिलता है और साथ ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

घी

मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर घी से रुद्राभिषेक करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।

शहद

रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर शहद भी चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि, ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

इसके साथ ही शहद चढ़ाने से शुक्र मजबूत होता है और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।

दूध

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और साथ ही परिवार में प्रेम बढ़ता है।

गन्ने का रस

गन्ने के रस से रुद्रभिषेक करने से आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है।

पंचामृत

रुद्राभिषेक में पंचामृत का भी बेहद ही खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाने से उपासक की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

12 महीने बाद बुध करेंगे अपने घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत