Jul 21, 2025

12 महीने बाद बुध करेंगे अपने घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग के अनुसार सितंबर से बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में संचरण करने हैं। जिससे कुछ राशियों का करियर और कारोबार चमक सकती है।

साथ ही इन लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। मतलब आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

वहीं सामाजिक व धार्मिक कार्यों के करने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आप धन की सेविंग कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के लग्न स्थान पर भ्रमण करेंगे।

इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही बेहतरीन आइडियाज के साथ व्यापार को संभालने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

साथ ही नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में अच्छी तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

22 जुलाई 2025 को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए पूजा का सही शुभ मुहूर्त