Apr 06, 2025

शनि और राहु दोष से छुटकारा के लिए राम नवमी को जरूर करें ये उपाय

Vivek Yadav

आज यानी 6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। रामनवमी पर घर पर ही भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है।

राम नवमी के मौके पर कुछ उपाय करने से शनि और राहु दोष से छुटकारा मिलने के साथ ही सौभाग्य आता है।

रुकावटें होंगी दूर

रामनवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का 11 बार पाठ करने से व्यापार या फिर नौकरी में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। साथ ही शत्रुओं का भी नाश होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करता है उसके चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है और उसकी रक्षा स्वयं भगवान राम करते हैं। इसके पाठ करने से नवग्रहों के कुप्रभावों से भी रक्षा होती है।

ग्रह पीड़ा से मुक्ति

राम नवमी के दिन रामचरित मानस के बालकांड का पाठ करने से महापीड़ा और ग्रह पीड़ा से मुक्ति मिल सकती है।

ग्रह दोष शांत करने के लिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम नवमी की रात्रि में जागरण करें और जितनी बार हो सके उतनी बार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से कुंडली में व्याप्त ग्रह दोष शांत होते हैं।

भय से मिलेगी मुक्ति

इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि विष्णु सहस्रनाम पाठ करने से घर में सौभाग्य और खुशियां आती हैं। साथ ही भय दूर भी दूर होता है।

जीवन में आ रही बाधाओं के लिए उपाय

रामनवमी के दिन खीर, शहद, मालपुआ आदि के साथ हवन करने के दौरान भगवान राम के नाम का जाप करने और दशावतार स्तोत्र पाठ करने से जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।

शनि और राहु दोष के लिए

तुलसी के 108 पत्तों पर राम नाम लिख कर माला बना लें और फिर किसी भी मंदिर में जाकर राम जी की प्रतिमा पर माला चढ़ा देने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही शनि और राहु दोष भी कटता है।

नवरात्रि कन्या भोज की थाली में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें, इन बातों का भी रखें ध्यान