Jul 14, 2025

सावन का सबसे ताकतवर मंत्र, सिर्फ दो मिनट कर लें जाप और फिर देखें चमत्कार

Vivek Yadav

सावन का महीने महादेव को समर्पित है। इस पूरे माह में उपासक व्रत और पूजा-पाठ करते हैं।

कई उपासक महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान मंत्रों का भी जाप करते हैं।

भगवान शिव का एक मंत्र है जो बेहद चमत्कारी बताया गया है। आइए जानते हैं:

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात।। भगवान शिव को समर्पित यह एक पवित्र रुद्र गायत्री मंत्र है।

अर्थ

इस मंत्र का अर्थ है कि, 'हे परम पुरुष परमात्मा, हे दवाधिमेव महादेव, हम आपका ध्यान करते हैं, हमें उच्च बुद्धि प्रदान करें, हे भगवान रुद्र हमें प्रकाशित करें'।

कैसे करें जाप

इस मंत्र को सुबह के वक्त स्नान के बाद जाप करना चाहिए। सावन भर रोजाना 108 या फिर 11 बार शुद्ध मन से इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ॐ एक पवित्र ध्वनि है जो ब्रह्मांड की शुरुआत का प्रतीक है। इसके उच्चारण से भगवान शिव का अह्वान करते हैं।

लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र के जाप करने से मन को शांति, आत्मा शुद्ध होता है और साथ ही जीवन को दिशा मिलती है।

साधना, संकट से मुक्ति और ध्यान के लिए यह मंत्र चमत्कारिक बताया गया है।

पद-प्रतिष्ठा, धन लाभ के लिए पहनें ये रत्न, शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा