मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा कौन सी है?

Jul 19, 2025, 06:37 PM
Photo Credit : ( Pixabay )

घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

Photo Credit : ( pixabay )

मान्यता है कि इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। साथ ही, मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

Photo Credit : ( pixabay )

वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है।

Photo Credit : ( pixabay )

ऐसे में आइए जानते हैं घर में मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और स्थान के बारे में…

Photo Credit : ( pixabay )

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

Photo Credit : ( Pixabay )

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से घर में कलह, आर्थिक तंगी और नकारात्मकता का प्रवेश हो सकता है।

Photo Credit : ( pixabay )

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध धन-संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है।

Photo Credit : ( pixabay )

ऐसे में इस पौधे को शुक्रवार के दिन लगाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लगाने से घर में सौभाग्य, समृद्धि और सुख-शांति का वास बना रहता है।

Photo Credit : ( pixabay )