Aug 05, 2025

मंगल ग्रह बनाएंगे रूचक महापुरुष राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक भूमिपुत्र मंगल सितंबर में अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे रूचक राजयोग बनेगा।

जिससे इस अवधि में कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ इन लोगों को धन- संपत्ति का भी लाभ हो सकता है।

वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।

साथ ही इस दौरान आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है।

साथ ही नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

रूचक राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी।

रक्षाबंधन पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग, नोट कर लें राखी बांधनी का सही मुहूर्त