May 25, 2025

18 महीने बाद बनेगी मंगल और केतु की युति, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचां के अनुसार 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही केतु विराजमान होंगे।

ऐसे में मंगल और केतु की युति सिंह राशि में होने से कुजकेतु योग बनेगा।

इस समय कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और केतु का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है।

इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल और केतु की युति कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है।

इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और केतु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

आर्थिक दृष्टि से यह समय नए अवसरों से भरपूर रहेगा। साथ ही आय में स्थिर वृद्धि की संभावना बन रही है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं 5 चीजें, जल्दी होगी शादी