Jun 27, 2025

100 साल बाद बनेगा शनि, मंगल और केतु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल, केतु की युति सिंह राशि में बनी हुई है जबकि मीन राशि में चल रहे शनि के साथ मंगल का षडाष्टक योग बना है।

वहीं मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग भी बना है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

साथ ही आक्समिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, मंगल और केतु का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि, मंगल और केतु का संयोग कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, मंगल औ केतु का संयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे।दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे।

12 महीने बाद बुध ग्रह करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत