Jun 23, 2025

18 साल बाद बनेगी बुध और केतु की महायुति, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

पंचांग अनुसार केतु ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है और वहीं अगस्त के महीने में बुध ग्रह भी सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 18 साल केतु और बुध का संयोग बन रहा है।

जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।

वहीं इन राशि वालों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगोंं के लिए केतु और बुध का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।

साथ ही आपको इस दौरान बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

केतु और बुध ग्रह की युति धनु राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकती है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है।

साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और बुध ग्रह की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है।

साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

माथे पर तिलक लगाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण