Jun 16, 2025

Feng Shui की इन चीजों को ले आएं घर, सुख-संपदा के साथ बनी रहेगी बरकत

Shivani Singh

हर किसी की चाहत होती है कि घर का कोई ऐसा कोना है, जहां पर जाते ही मन शांत हो जाए और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए।

फेंगशुई के अनुसार, ऐसे वातावरण के लिए घर में कुछ चीजों को लाना लाभकारी हो सकता है।

आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है।

फिश एक्वेरियम

घर में एक्वेरियम रखने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है इसके साथ ही ये धन-ऐश्वर्य और सौभाग्य भी बढ़ाता है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें।

धातु से बना कछुआ

फेंगशुई में कछुए को दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।। इसकी मूर्ति को घर के उत्तर दिशा में रखने से करियर-नौकरी में लाभ मिलता है।

बांस का पौधा

घर में सुख-संपदा और सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसे घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में रखें इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

लाफिंग बुद्धा

घर के लिविंग रूम या फिर ऐसी जगह रखें जहां आप अधिक समय तक रहते हैं। ऐसा करने से जीवन में खुशियों की वृद्धि होगी।

विंड चाइम

मुख्य द्वार के दाएं ओर पर एक विंड चाइम लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है और समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।

पर्स में ये 4 चीजें जरूर रखें, दनादन बरसेंगे पैसे