May 26, 2025

हथेली में यहां हो वर्ग का निशान तो व्यक्ति होता है अति धनवान और दूरदर्शी

Astro Aditya Gaur

हस्तरेखा शास्त्र में कई प्रमुख चिह्न और रेखाओं का वर्णन मिलता है, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

साथ ही व्यक्ति अति धनवान होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं वर्ग के निशान के बारे में, वर्ग का निशान बहुत कम लोगों के हाथ में देखने को मिलता है।

यह निशान चार सीधी रेखाओं के मिलने से बनता है। हथेली में वर्ग के बनने का क्या अर्थ होता है और इससे मिलने वाले फल…

गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान

अगर आपके हाथ के गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान बन रहा है तो ऐसे व्यक्ति को कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

साथ ही उनको जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने दम पर सफल होते हैं और समाज में मान- सम्मान पाते हैं।

सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान

अगर व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान बन रहा है तो वह आर्थिक रूप से मजबूत होता है। साथ ही समाज में लोकप्रिय होता है।

साथ ही ऐसे लोग समाज में अच्छा कार्य करते हैं और सामाजिक स्तर पर भी अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।

शनि पर्वत पर वर्ग का निशान

शनि पर्वत पर वर्ग का निशान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति मेहनती और कर्मठ होता है। साथ ही अति धनवान होता है।

बुध पर्वत पर वर्ग का निशान

अगर हथेली पर मौजूद बुध पर्वत पर वर्ग का निशान है तो ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है, वहां नाम और पैसा कमाता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति मनी माइंडेड होता है।

18 महीने बाद बनेगी मंगल और केतु की युति, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत