May 16, 2025

कार में कौन से भगवान की मूर्ति रखना होता है शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

sushma kumari

जब कोई व्यक्ति नई गाड़ी खरीदता है, तो वह सिर्फ एक वाहन नहीं लेता, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का एक जरिया चुनता है। यह जीवन के सबसे खास पलों में से एक होता है।

ऐसे में लोग चाहते हैं कि उनकी यात्रा हमेशा सुरक्षित और सुखद हो। इसलिए लोग अपनी कार में भगवान की मूर्ति रखते हैं।

गाड़ी में मूर्ति रखने का महत्व

वास्तु के अनुसार, गाड़ी में भगवान की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ वाहन की सुरक्षा करता है, बल्कि चालक को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

किस देवता की मूर्ति गाड़ी में रखें?

वास्तु के अनुसार, कार में चार देवताओं की मूर्ति रखना शुभ होता है- भगवान गणेश, हनुमान जी, आदियोगी शिव और माता दुर्गा।

भगवान गणेश की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति कार में रखने से यात्रा के दौरान आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। गणेश जी की मूर्ति डैशबोर्ड पर रखें और उनका चेहरा आगे की ओर हो।

हनुमान जी की मूर्ति

हनुमान जी को शक्ति, बुद्धि और रक्षक माना जाता है। वाहन में उनकी गदा लिए हुए या उड़ते हुए मुद्रा में मूर्ति रखें। उनकी दृष्टि बाहर की ओर होनी चाहिए।

आदियोगी शिव की मूर्ति

आदियोगी शिव की मूर्ति कार में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। मूर्ति सामान्य, छोटे आकार की और काले या ग्रे रंग की होनी चाहिए।

माता दुर्गा की मूर्ति

मां दुर्गा को शक्ति और रक्षा की देवी माना जाता है। उनकी सौम्य मूर्ति ड्राइविंग के दौरान आत्मबल और साहस देती है।

मूर्ति स्थापित करने के वास्तु नियम

मूर्ति का चेहरा हमेशा आगे की ओर होना चाहिए। मूर्ति को समय-समय पर साफ करते रहें और उस पर धूल न जमने दें। बहुत बड़ी मूर्ति रखने से बचें।

प्रेमानंद महाराज से जानें नॉनवेज खाने वालों को पूजा का फल मिलता है या नहीं?