Jul 15, 2025

1 साल बाद बुध होंगे सिंह राशि में वक्री, इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग के अनुसार 18 जुलाई को व्यापार के दाता बुध ग्रह वक्री चाल चलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होंगे।

ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।

वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही इस दौरान प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध देव की उल्टी चाल चलना सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। फंसा हुआ धन मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध देव का वक्री चाल चलना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सावन में क्यों होती है भगवान शिव की विशेष पूजा? जानिए पौराणिक रहस्य