May 12, 2025

बुद्ध पूर्णिमा पर बना बेहद दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

sushma kumari

वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है

मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। पंचांग के अनुसार, इस साल बुद्ध पूर्णिमा आज यानी 12 मई 2025 को मनाई जा रही है।

ज्योतिष की मानें तो इस बार की पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस खास दिन पर वरियान योग और रवि योग भी बन रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है।

इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

बुद्ध पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

बुद्ध पूर्णिमा कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ संदेश लेकर आ रही है। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि

बुद्ध पूर्णिमा धनु राशि वालों के लिए भी बहुत सारी सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ रही है। इस राशि के लोग इस समय नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगे। आपका करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

हथेली पर ये रेखा और चिह्न होने से मिलती है सरकारी नौकरी, चेक करें अपना हाथ