Jun 25, 2025

भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी मकर रेखा, जीवन में खूब कमाते हैं नाम और शोहरत

Astro Aditya Gaur

व्यक्ति की हथेली को पढ़कर उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बताया जाता है। हथेली में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, जैसे- धन रेखा, जीवन रेखा, मकर रेखा, विवाह रेखा आदि।

यहां हम बात करने जा रहे हैं, मकर रेखा के बारे में। ये खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। ये रेखा हमेशा बनती बिगड़ती रहती है।

गर आपके हाथ में ये रेखा है तो भविष्य के लिए ये एक अच्छा संकेत है। मकर रेखा किसी भी रेखा के कोने में ही बनती है। यानी ये रेखा किसी भी रेखा के आरंभ और अंतिम भाग पर ही मिलेगी।

कलाई पर हो अगर मकर रेखा

यदि कलाई पर मकर रेखा बनती है तो इसका मतलब व्यक्ति की किस्मत काफी तेज होगी। ऐसे लोगों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते रहते हैं।

अगर किसी स्त्री के हाथ में ये रेखा बनती है तो इसका मतलब उसका जीवनसाथी धनवान होगा। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

खूब मान- सम्मान मिलता है

जिन लोगों के मकर रेखा सूर्य पर्वत के पास होती है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बितता है।

ये लोग किसी राजनीतिक पद पर भी हो सकते हैं। जिन लोगों के ये रेखा अंगूठे के पास होती है तो ऐसे लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं।

लंबी आयु जीता है व्यक्ति

मछली रेखा के साथ ही हथेली में मछली का चिन्ह होना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि ये चिन्ह जीवन रेखा के ऊपर हो तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है।

ये निशान लंबी उम्र का भी प्रतीक माना जाता है। साथ ये लोग बीमार भी कम ही पड़ते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं।

इन 5 चीजों से तौबा कर लो वरना घर का वास्तु होगा बर्बाद