May 13, 2025

वर्ल्ड कॉकटेल डे पर घर बैठें लें दिल्ली के टॉप 10 बेस्टसेलिंग कॉकटेल्स का मजा! जानिए आसान रेसिपी

Archana Keshri

टॉप 10 बेस्टसेलिंग कॉकटेल्स

हर घूंट में स्वाद, हर ग्लास में स्टाइल—दिल्ली की नाइटलाइफ का असली स्वाद उसकी कॉकटेल्स में छुपा है। वर्ल्ड कॉकटेल डे के मौके पर, हम लाए हैं राजधानी की टॉप 10 बेस्टसेलिंग कॉकटेल्स की रेसिपीज, जिन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। चाहे आप शेक्ड ड्रिंक पसंद करते हों या स्टिर की हुई, इन दिलचस्प और फ्लेवरफुल कॉकटेल्स को बनाकर आप भी बन सकते हैं होम बार के मास्टर मिक्सोलॉजिस्ट।

Lemon Ninja from Guppy

सामग्री: 2 स्लाइस ग्रेपफ्रूट, 1 स्लाइस ऑरेंज, 2 तुलसी पत्ते, 15 मि.ली. नींबू रस, 15 मि.ली. सिंपल सिरप, 20 मि.ली. संतरे का रस, 60 मि.ली. Gin | बनाने का तरीका: सभी सामग्री को बर्फ के साथ शेक करें और कांच के गिलास में छानकर परोसें। ऊपर से तुलसी और ग्रेपफ्रूट स्लाइस से सजाएं।

Tomatillo from The Grammar Room

सामग्री: 45 मि.ली. Mezcal, 15 मि.ली. ड्राय वर्माउथ, 30 मि.ली. टोमैटो कॉर्डियल, कुछ बूंदें सालाइन सोल्यूशन, बर्फ | बनाने का तरीका: मिक्सिंग ग्लास में सारी सामग्री डालकर हल्का स्टिर करें। ठंडे ग्लास में छानें। चाहें तो ऊपर से टमाटर स्लाइस या हर्ब्स से सजाएं।

Soldado from Miss Margarita

सामग्री: 60 मि.ली. Mezcal, 20 मि.ली. पुदीना व तरबूज के छिलके का मिश्रण, 10 मि.ली. Supasawa, 10 मि.ली. दूध | बनाने का तरीका: सभी सामग्री को मिक्स करके बिना बर्फ के Nick & Nora ग्लास में परोसें। तरबूज बॉल या पुदीने की झाग से सजाएं।

Holy Guacamole from Miss Margarita

सामग्री: 60 मि.ली. Tequila Blanco, 15 मि.ली. नींबू रस, 15 मि.ली. नारियल दूध, 15 ग्राम Guacamole, 15 मि.ली. रिच सिरप, एक चुटकी नमक | बनाने का तरीका: सभी सामग्री को क्लैरिफाई करके साफ तरल बना लें। लोबॉल ग्लास में क्लियर आइस के साथ परोसें। ऊपर से 'ग्वाक टार्ट' से सजाएं।

Silk Route Serenity from Mezze Mambo

सामग्री: 60 मि.ली. Bourbon whiskey, 15 मि.ली. पिस्ता सिरप, 5 मि.ली. पिस्ता पेस्ट, 5 मि.ली. साइट्रिक, 10 मि.ली. दूध, 20-20 मि.ली. फ्रेश और हेवी क्रीम | बनाने का तरीका: व्हिस्की, सिरप, साइट्रिक और पेस्ट को बर्फ के साथ रोल करें। क्रीम और दूध को सिफॉन गन से फोम बनाकर ऊपर डालें। टोस्टेड पिस्ता से सजाएं।

Dos Me Up Spicy from Dos Delhi

सामग्री: 60 मि.ली. Tequila, 15 ग्राम Wasabi, 5 ग्राम तुलसी, 5 ग्राम धनिया, 60 मि.ली. खट्टा क्रीम, 5 मि.ली. Agave | बनाने का तरीका: टकीला को तुलसी और धनिया के साथ 70°C पर 4 घंटे सौस-वीड करें। फिर खट्टा क्रीम मिलाकर 30 मिनट तक कर्ल करें, फिल्टर कर ठंडा करें। हर्ब साल्ट रिम और डिहाइड्रेटेड सेलरी से सजाएं।

Salty Bae from Monkey Bar

सामग्री: 60 मि.ली. Skinos Mastiha, 15 मि.ली. नींबू रस, 15 मि.ली. Dry White Wine, 5 मि.ली. ऑलिव ब्राइन, 4 बूंद Saline Solution, 60 मि.ली. सोडा | बनाने का तरीका: सभी सामग्री को हाईबॉल ग्लास में बर्फ के साथ डालें और धीरे से स्टिर करें। खीरे की स्लाइस और हरे ऑलिव से सजाएं।

Down and Dirty from Monkey Bar

सामग्री: 45 मि.ली. Gin, 15 मि.ली. वर्माउथ, 10 मि.ली. सुपर सॉर, 30 मि.ली. आंवला ब्राइन | बनाने का तरीका: शेक करके डबल स्ट्रेन करें और कूल्ड मार्टिनी ग्लास में परोसें। ऊपर से सौंफ के पत्तों से सजाएं।

Trufflesome from BeeYoung Brewgarden

सामग्री: 40 मि.ली. Gin, 40 मि.ली. ताजा सेब का रस, 15 मि.ली. Yuzu purée, 20 मि.ली. नींबू रस, 10 मि.ली. शुगर सिरप, 15 मि.ली. Aquafaba / 1 एग व्हाइट, 2–3 बूंद ट्रफल ऑइल | बनाने का तरीका: पहले ड्राय शेक करें फिर बर्फ डालकर वेट शेक करें। फाइन स्ट्रेन करके कूप ग्लास में परोसें।

Bittersweet Spritz from BeeYoung Brewgarden

सामग्री: 30 मि.ली. Gin, 30 मि.ली. Aperol, 15 मि.ली. Elderflower syrup, 15 मि.ली. नींबू रस, 60 मि.ली. सोडा | बनाने का तरीका: वाइन ग्लास में बर्फ डालें, सारी सामग्री डालकर हल्का स्टिर करें। संतरे की स्लाइस और फ्रोजन बेरीज से सजाएं।

बालों को दोमुंहा होने और टूटने से बचाने के लिए 8 टिप्स