Aug 20, 2025

अचार को क्यों नहीं छूना चाहिए? किस तरह के डिब्बे में रखना चाहिए

Vivek Yadav

भारतीय घरों में अचार काफी पुराने समय में लोग सेवन करते आ रहे हैं।

आज के समय में लोग आम, कटहल, लहसुन, मिर्च से लेकर अन्य कई चीजों से बने अचार का सेवन करते हैं।

आचार को लेकर यह भी कहा जाता है कि इसे हाथ नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं:

मानसून के मौसम में नमी के कारण अचार जल्दी खराब होने लगता है। इसमें फंगस लगना, खट्टापन और नरम पड़ जाना जैसी समस्याएं आम हैं।

अचार को हाथ लगाने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि, हाथ में मौजूद नमी या बैक्टीरिया इसको तुरंत खराब कर सकते हैं।

इसलिए अचार निकालते वक्त साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल किया जाता है।

अचार के लिए सूखापन बेहद जरूरी है। क्योंकि नमी का एक कण भी इसे खराब कर सकता है।

अचार को कांच या फिर सिरेमिक के जार में ही रखना चाहिए। क्योंकि, प्लास्टिक के डिब्बे में नमी और बदबू जमा हो सकती है।

केले के छिलके से बनी चाय पीने के हैरान कर देने वाले फायदे