Jun 26, 2025

रात को नींद नहीं आ रही हो तो क्या करना चाहिए?

Neha singh

हफ्ते या महीने में कम से कम एक दिन हमारी नींद विभिन्न कारणों से प्रभावित होती है। लेकिन रोजाना नींद न आना गंभीर समस्या है।

एक अच्छी तरह से आराम से भरपूर शरीर ज्यादा प्रोडक्टिव और जीवन पर एक अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है।

बेहतर नींद के लिए सोने का समय निर्धारित करें। रोजाना एक समय पर ही सोना चाहिए। इससे नींद का पैटर्न सेट होता है।

रोजाना 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जब आप रोजाना एक ही समय पर सोना शुरू करते हैं तो धीरे-धीरे शरीर को इसकी आदत पड़ जाती है।

जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है उन्हें रात में नहाने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर को बेहतर फील होता है। नींद आती है।

ऐसा कुशन चुनें जो सॉफ्ट और सपोर्टिव दोनों हो। इसलिए रात को अच्छी नींद लेने के लिए अपने तकिए का आरामदेह होना महत्वपूर्ण है।

रात में अच्छी नीद लेने के लिए आपको दिन में सोने से परहेज करना चाहिए। कभी भी 1 घंटे से अधिक नींद न लें। ऐसा करने से रात में नींद नहीं आएगी।

सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल या टीवी बंद कर दें। सोने से जस्ट पहले तक फोन या टीवी देखने से ब्रेन ज्यादा एक्टिव रहता है और नींद देर से आती है।

बरसात में कीड़े-मकोड़ों से हैं परेशान? घर में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे