Jul 28, 2025

रोज कच्चा लहसुन खाना सही या गलत? जानें फायदे और नुकसान

Archana Keshri

लहसुन (Garlic) भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आयुर्वेद में इसे एक औषधि के रूप में भी माना गया है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

लेकिन अगर आप इसे रोज कच्चा और खासकर खाली पेट खाते हैं, तो इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं रोज कच्चा लहसुन खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।

कच्चा लहसुन खाने के संभावित फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए - कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स और सल्फर कंपाउंड्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

लहसुन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र के लिए अच्छा

लहसुन पाचन को बेहतर बनाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है।

कच्चा लहसुन खाने के नुकसान

पेट में जलन और गैस - खाली पेट लहसुन खाने से पेट में एसिडिटी, गैस और जलन की शिकायत हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिनकी पाचन क्रिया कमजोर होती है।

मुंह की बदबू

लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स सांसों से तेज़ बदबू ला सकते हैं, जो कई घंटों तक बनी रह सकती है।

स्किन एलर्जी

कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे- स्किन पर रैशेज, खुजली या लाल चकत्ते।

उल्टी और दस्त

ज्यादा मात्रा में या खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से उल्टी, मितली और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे करें लहसुन का सुरक्षित सेवन?

खाली पेट ना खाएं: यदि आपकी पाचन क्रिया कमजोर है तो खाली पेट लहसुन खाना टालें।

छोटे टुकड़े में लें:

शुरुआत में एक छोटी कली ही लें, और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं।

पानी के साथ निगलें:

लहसुन को चबाने के बजाय छोटे टुकड़ों में काटकर पानी के साथ निगलना बेहतर हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह लें:

यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं या पेट की समस्या है, तो लहसुन खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें।

सावधान! बिना दर्द के भी हो सकता है हार्ट अटैक, ये लक्षण न करें नजरअंदाज