Jun 16, 2025

अगर हम रोज सात्विक भोजन खाएं तो शरीर पर क्या असर होगा?

Archana Keshri

आयुर्वेद और योगिक जीवनशैली में सात्विक भोजन को सर्वोत्तम आहार माना गया है। यह न केवल शरीर को पोषण देता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है।

सात्विक आहार मुख्य रूप से ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, अंकुरित दालें, मेवे, बीज और प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए भोजन पर आधारित होता है। आइए जानते हैं सात्विक भोजन खाने के 7 बड़े स्वास्थ्य लाभ:

पाचन को मजबूत करता है

सात्विक भोजन हल्का और प्राकृतिक होता है, जिससे पाचन तंत्र पर ज्यादा भार नहीं पड़ता। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सात्विक आहार आपके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है लेकिन चर्बी नहीं बढ़ती।

आंतों की सेहत और इम्युनिटी बढ़ाता है

इस भोजन में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो न सिर्फ पाचन को ठीक करता है बल्कि शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इससे आपकी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

मन को शांत और संतुलित बनाता है

सात्विक आहार मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है। यह तमस (जड़ता) और रजस (उत्तेजना) को कम करके मन को शांत और निर्मल बनाता है।

क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करता है

सात्विक भोजन में वसा की मात्रा बहुत कम और पोषक तत्व अधिक होते हैं, जिससे हृदय रोग, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ऊर्जा से भरपूर बनाता है

ताजे फल, अंकुरित अनाज, बीज और ड्राई फ्रूट्स जैसे ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ सात्विक आहार का हिस्सा होते हैं। ये शरीर को दिनभर ऊर्जावान और सक्रिय बनाए रखते हैं।

चमकदार और हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद

सात्विक भोजन में पानी की मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर होते हैं जो त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग, फ्रेश और जवान दिखती है।

कच्ची या पाउडर, कौन सी हल्दी ज्यादा फायदेमंद