Jul 06, 2025

बारिश के दिनों में गोंद कतीरा खाने से क्या होता है?

Naveen Prajapati

गोंद कतीरा के फायदे

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो पेड़ों से निकलता है और आयुर्वेद में इसे ठंडक देने वाला, एनर्जी बढ़ाने वाला और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला माना जाता है।

गर्मियों में अक्सर इसे शीतल पेय और फालूदा में मिलाया जाता है, लेकिन मानसून यानी बारिश के मौसम में इसका सेवन करना कई मायनों में फायदेमंद भी हो सकता है।

शरीर को ठंडक

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को गर्मी से राहत दिलाती है और मानसून में होने वाली बेचैनी को कम करती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

गोंद कतीरा स्किन को मॉइस्चराइज करता है और बालों की जड़ों को मजबूती देता है।

थकान और कमजोरी करता है दूर

गोंद कतीरा नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और शरीर को ताकत देता है।

डिहाइड्रेशन

बारिश में मौसम शरीर में पानी की कमी हो सकती है। गोंद कतीरा पानी को सोख कर शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।

पाचन तंत्र मजबूत

गोंद कतीरा में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन में मदद करता है और आंतों की सफाई करता है।

सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए सात असरदार टिप्स