Jul 31, 2025

मुगल अपने ऐशोआराम के लिए विदेश से क्या-क्या मंगाते थे?

Vivek Yadav

बाबर ने साल 1526 ईस्वी में इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल शासन की स्थापना की थी।

शासन के साथ ही मुगलों की चर्चा उनकी रईसी और विलासिता के लिए भी खूब होती है।

मुगल बादशाहों के अपने-अपने शौक थे। ऐसे में आइए जानते हैं अपने ऐशो आराम के लिए मुगल विदेश से क्या-क्या मंगाते थे।

शराब

इतिहासकारों की मानें तो बाबर को शराब का शौक और उनके बाद जहांगीर भी इसके शौकीन थे। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए मुगल बादशाह ईरान (फारस) और मध्य एशिया के दूसरे देशों से शराब मंगाते थे।

अफीम

इतिहासकारों की मानें तो बाबा और जहांगीर दोनों को अफीम की लत थी जिसे ईरान और मध्य एशिया के देशों से मंगाते थे।

कपड़ा

मुगल चीन से रेशम का आयात करते थे और यूरोप से कीमती कपड़े मंगाते थे।

चाय

मुगल काल में चाय का आयात चीन से होता था।

फल और मेवे

मुगल बादशाह फल और मेवे खासतौर से ईरान और अफगानिस्तान से आयात करते थे।

घोड़े

मुगल बादशाह काबुल से सबसे अधिक घोड़े मंगाते थे। इसके अलावा वो बहरीन, मस्कट और अदन से भी अच्छी नस्ल के घोड़े मंगाते थे। वहीं, सेना के लिए हथियार यूरोप के देशों से मंगाया जाता था।

चीन और दक्षिण एशिया से आयात होने वाली चीजें

मुगल काल में चीन और दक्षिण एशिया से चीनी मिट्टी के बर्तन, लौंग, कपूर, मोम और चंदन की लकड़ी का आयात होता था।

AC की नहीं पड़ेगी जरूरत, बचेगा बिजली का बिल, घर भी रहेगा ठंडा, अपनाएं ये किफायती ट्रिक्स