May 02, 2025

पैसों की है तंगी तो रोज घर में इस स्थान पर जलाएं एक दीया

Vivek Yadav

हिंदू धर्म को मानने वाले लगभग सभी लोग पूजा-पाठ करते हैं। काफी घरों में सुबह शाम पूजा होती है।

पूजा में लोग दीया भी जलाते हैं जो बेहद ही शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में दीया जलाया जाता है वहां का माहौल सकारात्मक बना रहता है।

साथ ही घर में खुशहाली आती है और धन की तंगी कभी नहीं होती है। वहीं, घर में एक जगह पर अगर नियमित दिया जलाते हैं तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार धन के संकट से छुटकारा चाहते हैं तो घर के चौखट पर यानी एंट्री द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं।

मान्यताओं के अनुसार जिस घर में प्रवेश द्वार पर नियमित दीया जलाया जाता है उस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए सुबह और शाम प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।

इसके साथ ही जहां दीपक जला रहे हैं वह स्थान साफ होनी चाहिए। माता लक्ष्मी को गंदगी से बैर है।

क्या आप भी हेल्दी समझकर खा रहे हैं अनहेल्दी फूड? इन 7 चीजों में छिपी है खतरनाक मात्रा में शुगर