उत्तराखंड के 7 प्रसिद्ध मंदिर, जहां विराट कोहली भी टेक चुके हैं माथा

Photo Credit : pinterest

उत्तराखंड में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो अपनी धार्मिक महत्ता, प्राकृतिक सुंदरता और आस्था के लिए विख्यात हैं।

Photo Credit : pinterest

बद्रीनाथ मंदिर, चमोली

बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर चारधामों में से एक है और अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है।

Photo Credit : pinterest

केदारनाथ मंदिर

केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह ज्योतिर्लिंग हिमालय की गोद में स्थित है और पंचकेदारों में सबसे प्रमुख है।

Photo Credit : pinterest

तुंगनाथ मंदिर

यह मंदिर दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित यह महादेव मंदिर ट्रेकिंग प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Photo Credit : pinterest

गंगोत्री मंदिर

मां गंगा को समर्पित यह मंदिर उत्तरकाशी जिले में स्थित है। यहीं से गंगा नदी का उद्गम हुआ है।

Photo Credit : pinterest

नैना देवी मंदिर

नैना देवी मंदिर नैनीताल जिले में स्थित है। यह शक्ति पीठ माता सती की आंखों से जुड़ा है और नैनी झील के पास स्थित है।

Photo Credit : pinterest

कैंची धाम

कैंची धाम मंदिर नैनीताल जिले में स्थित है। यह मंदिर नीम करौली महाराज को समर्पित है। इस मंदिर में विराट कोहली भी माथा टेक चुके हैं।