कॉकरोच से हो गए हैं परेशान तो, भगाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Jul 18, 2025, 06:36 PM
Photo Credit : ( Unsplash )

कॉकरोच सबसे अधिक किचन में पाए जाते हैं। सिंक और आटे वाली जगहों पर ये ज्यादा आते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

कॉकरोच जब खाने-पीने की सामानों पर चलते हैं तो इनकी गंदगी से कई बीमारियों के होने की आशंका बढ़ जाती है।

Photo Credit : ( Unsplash )

अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं तो यहां कुछ आसान उपाय बताए गए हैं जो इन्हें भगाने में काम आ सकते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में चीनी मिलाकर इसे जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं वहां डाल दें। इससे ये धीरे-धीरे गायब होने लगेंगे।

Photo Credit : ( Freepik )

बोरिक एसिड

बोरिक एसिड कॉकरोच को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। इस पाउडर में बराबर मात्रा में आटा मिलाकर उसकी गोलियां बना लें। जहां-जहां कॉकरोच आते हैं वहां ये गोलियां रख दें।

Photo Credit : ( Freepik )

इसको खाते ही कॉकरोच मर जाते हैं और कुछ ही दिनों में आपको इनसे छुटकारा मिल सकता है।

Photo Credit : ( Freepik )

नींबू और सोडा

नींबू और सोडा भी कॉकरोच को भगाने में काम आ सकता है। इन दोनों को पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें और जिन जगहों पर कॉकरोच अधिक जाते हैं वहां छिड़क दें।

Photo Credit : ( Freepik )

विनेगरसिंक के अंदर कॉकरोच अधिक होते हैं। इसके लिए गर्म पानी में विनेगर मिलाकर नाली में डाल दें। इससे ये बाहर निकलने लगते हैं। इसके बाद आप इन्हें कॉकरोच हिट से मार सकते हैं।

Photo Credit : ( Freepik )

लौंग

लौंग का तेल और पुदीने का तेल उन जगहों पर छिड़क दें जहां कॉकरोज आते हैं। इससे कुछ दिनों में इनका सफाया हो सकता है।

Photo Credit : ( Freepik )
Photo Credit : ( Unsplash )