May 16, 2025

मिलेगा हर दुख का समाधान, मन-आत्मा और विश्वास को छू लेंगे नीम करौली बाबा के ये उपदेश

Archana Keshri

नीम करौली बाबा

नीम करौली बाबा एक ऐसे भारतीय संत थे जिन्होंने अपने जीवन से भक्ति, सेवा और निःस्वार्थ प्रेम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बाबा का जीवन जितना सरल था, उनके विचार उतने ही गहरे और प्रभावशाली।

नीम करौली बाबा के प्रेरणादायक विचार

आज भी उनके उपदेश, उनके वचनों के रूप में, लाखों लोगों की आत्मा को छूते हैं और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए जानते हैं उनके प्रेरणादायक विचारों को जिन्हें अवश्य पढ़ना चाहिए।

हृदय

आपका हृदय वही है जहां परमात्मा वास करते हैं।

विश्वास

ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बस विश्वास रखो और जो भी करना है, वह करो।

समस्या का समाधान

विश्वास रखो, यदि आप सच्चे मन से प्रार्थना करते हो तो हर समस्या का समाधान मिलेगा।

सबसे बड़ा गुरु

आपका आत्मा ही सबसे बड़ा गुरु है, उसी की बातों पर ध्यान दो।

शांति

शांति की शुरुआत भीतर से होती है, बाहरी दुनिया से नहीं।

आत्मा की सुने

मनुष्य को हमेशा अपनी आत्मा की सुननी चाहिए, वह कभी गलत नहीं होती।

भगवान की खोज

जो दिल से भगवान को खोजता है, वह उसे जरूर पाएगा।

कर्म

अपने कर्मों पर ध्यान दो, भगवान का काम अपने आप हो जाएगा।

सत्य बोले

हमेशा सत्य बोलो, क्योंकि सत्य में शक्ति है।

सुबह में कौन से 8 योगासन जरूर करने चाहिए, जानें इनके फायदे