Jun 20, 2025
इलायची, जो अक्सर हमारे खाने में स्वाद और सुगंध का तड़का लगाती है, का सेवन केवल खाने में ही नहीं, बल्कि मुंह में रखकर सोने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। स्वाद और सुगंध से भरपूर इलायची सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक नेचुरल हर्ब है।
यह मसाला अपनी विशेष गुणों के कारण पाचन, मानसिक स्वास्थ्य, और अन्य शारीरिक समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, सोते समय इलायची को मुंह में रखने के फायदे:
कई लोग मुंह की बदबू की समस्या से परेशान रहते हैं। इलायची में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। रात भर इलायची मुंह में रखने से सांसों में ताजगी बनी रहती है।
इलायची का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं, जैसे गैस, एसिडिटी, या ब्लोटिंग, तो इलायची को मुंह में रखने से यह पाचन में मदद करता है। इलायची का रस पेट तक पहुंचता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जोड़ों के दर्द, सूजन या अन्य इंफ्लेमेटरी स्थितियों से परेशान होते हैं।
इलायची में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से ग्रस्त हैं, तो इलायची को रात में मुंह में रखकर सोने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
इलायची के उपयोग से मानसिक तनाव में कमी आती है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इसमें तनाव कम करने के लिए प्राकृतिक तत्व होते हैं। इलायची को रातभर मुंह में रखने से शरीर को शांति मिलती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
इलायची का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी इलायची का योगदान होता है।
शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भी इलायची मददगार हो सकती है। इलायची को मुंह में रखने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है, जिससे शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है।
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह हृदय को स्वस्थ रखता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।
सुबह खाली पेट काली चाय पीने के 7 फायदे