Apr 24, 2025
बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में से एक वरुण धवन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
वरुण धन की फिटनेस कमाल की है। ऐसे में आइए जानते हैं इस फिट बॉडी के लिए क्या करते हैं:
वरुण धवन नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं जिसमें बॉडी वेट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग योग और मार्शल आर्ट ट्रेनिंग शामिल है।
वरुण धवन फिटनेस के साथ डाइट रूटीन भी फॉलो करते हैं। अभिनेता खुद को फिट रखने के लिए 14 से 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक तरह की डाइटिंग प्रोसेस है जिसमें एक निर्धारित समय तक की ही कैलोरी लेना होता है और फिर उसके बाद 14 से 16 घंटे भूखे रहना होता है।
14-16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान पानी या फिर हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। हेल्दी ड्रिंक्स में एप्पल साइडर विनेगर और ब्लैक कॉफी भी शामिल है।
वरुण धवन ब्रेकफास्ट में व्हाइट एग ऑमलेट, ओट्स और जूस का सेवन करते हैं। साथ ही पानी भी भरपूर मात्रा में पीते हैं।
लंच में अभिनेता चिकन और ग्रीन वेजिटेबल्स खाना पसंद करते हैं। दोपहर के नाश्ते में मखाने को रोस्ट करके खाते हैं।
वरुण धवन रात के खाने में बॉयल या ग्रील चिकन, फ्रेश वेजिटेबल सलाद और सूप पीना पसंद करते हैं। अभिनेता अपना डिनर 7 से 7:30 बजे तक कर लेते हैं। वहीं, डिनर के बाद वरुण धवन इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करते हैं।
AC के 7 साइड इफेक्ट्स, जो आपकी सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान