Jun 11, 2025
गर्मी का सीजन चल रहा है और इस दौरान आम की मांग काफी अधिक होती है। लोग आम खाने के बड़े शौकीन होते हैं। भारत में कई किस्म के आमों का उत्पादन किया जाता है।
आम फलों का राजा भी होता है। भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक आम का उत्पादन किया जाता है। जबकि उसके बाद आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र का नंबर आता है।
लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि दुनिया में आम का उत्पादन करने वाले प्रमुख देश कौन से हैं?
आम के उत्पादन में भारत पहले नंबर पर है। भारत में प्रतिवर्ष 25 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जाता है।
आम के उत्पादन के मामले में भारत का पड़ोसी देश चीन दूसरे नंबर पर है। चीन में प्रतिवर्ष 3.8 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जाता है।
आम के उत्पादन के मामले में इंडोनेशिया भी लिस्ट में टॉप 3 में शामिल है। इंडोनेशिया आम के उत्पादन के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां पर प्रतिवर्ष 3.6 मिलियन मीट्रिक टन आम होता है।
आम के उत्पादन के मामले में पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल है। पाकिस्तान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान में हर वर्ष 2.7 मिलियन मीट्रिक टन आम होता है।
अगर हम आम उत्पादक देशों की बात करें तो मेक्सिको इसमें पांचवें नंबर पर आता है। मेक्सिको में हर वर्ष 2.4 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है।
भगवान हर जगह हैं, फिर भी तीर्थ क्यों जाएं? प्रेमानंद महाराज का जवाब सुनकर सोच बदल जाएगी