May 28, 2025

क्या आप भी माइक्रोवेव में डालते हैं ये चीजें? जानिए कितना खतरनाक है ये काम, हो सकता है जानलेवा

Archana Keshri

माइक्रोवेव ओवन ने हमारे किचन का काम आसान बना दिया है। खाना गर्म करना, पिघलाना या जल्दी से कुछ पकाना – सब कुछ इसमें मिनटों में हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें कभी भी माइक्रोवेव में नहीं डालना चाहिए?

ये न सिर्फ आपके खाने को नुकसान पहुंचा सकती हैं, बल्कि माइक्रोवेव को भी खराब कर सकती हैं और आग लगने तक का खतरा पैदा कर सकती हैं। यहां जानिए 11 चीजों के बारे में, जिन्हें माइक्रोवेव में डालना खतरनाक हो सकता है—

बची हुई उबली आलू

उबले हुए आलू माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने पर बोटुलिज्म बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं, जो एक गंभीर फूड पॉइजनिंग है। साथ ही, आलू की बनावट भी सख्त और बेस्वाद हो सकती है।

उबले हुए पूरे अंडे

पूरे उबले अंडे माइक्रोवेव में गर्म करने पर फट सकते हैं। यह न सिर्फ अंदर गंदगी फैलाता है बल्कि गर्म भाप से जलने का खतरा भी बना रहता है।

टमाटर की ग्रेवी या सॉस

टमाटर सॉस या ग्रेवी को माइक्रोवेव में जल्दी गर्म करने से यह छींटें मार सकती है और पूरे माइक्रोवेव को गंदा कर सकती है। इससे सफाई करना भी मुश्किल हो जाता है।

एल्युमिनियम फॉइल

माइक्रोवेव में एल्युमिनियम फॉइल डालना सख्त मना है। यह चिंगारी पैदा कर सकता है और फायर हज़ार्ड का कारण बन सकता है।

कच्ची मिर्च (हरी या लाल)

कच्ची मिर्च को माइक्रोवेव में डालने से उसमें मौजूद तीखे तत्व गर्म होकर हवा में फैल जाते हैं, जिससे आंखों में जलन और छींक आना शुरू हो सकता है।

बीपीए युक्त प्लास्टिक कंटेनर

ऐसे प्लास्टिक डिब्बे जिनमें बीपीए (Bisphenol A) होता है, माइक्रोवेव की गर्मी से पिघलकर खाने में घुल सकते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक है।

साबुत अंगूर

साबुत अंगूर माइक्रोवेव में बहुत तेजी से गर्म होकर फट सकते हैं, जिससे गंदगी तो होती ही है, साथ ही यह चोट पहुंचाने वाला भी हो सकता है।

धातु के बर्तन और चम्मच

स्टील या अन्य मेटल बर्तन माइक्रोवेव में चिंगारी पैदा करते हैं, जिससे मशीन खराब या आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

फ्रोजन रॉ मीट

फ्रोजन रॉ मीट माइक्रोवेव में अक्सर असमान रूप से गर्म होता है – कहीं पका हुआ और कहीं कच्चा। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बना रहता है।

पेपर बैग या कार्डबोर्ड

असली माइक्रोवेव सेफ पेपर को छोड़कर सामान्य पेपर बैग या गत्ते (कार्डबोर्ड) को माइक्रोवेव में डालने से ये जल सकते हैं और जहरीली गैसें छोड़ सकते हैं।

खाली माइक्रोवेव चलाना

अगर माइक्रोवेव को खाली चला दिया जाए, तो उसकी अंदर की ऊर्जा वापस खुद पर पड़ती है जिससे ओवरहीटिंग और फायर हजार्ड हो सकता है।

केला खाने से तेजी से बढ़ता है वजन? जानें इस फल के सेवन का सही समय