May 28, 2025
फल प्रेमियों के लिए केले एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हैं। ये साल भर उपलब्ध रहते हैं। स्टडी से पता चलता है कि केले में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, केले में फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा, इनमें कार्ब की मात्रा होने के बावजूद ये आमतौर पर स्वस्थ व्यक्तियों में ब्लड शुगर के स्तर में स्पाइक नहीं करते हैं।
हालांकि, एक साधारण ही धारणा है कि केला खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। केले वजन घटाने, पाचन और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।
केले पोटैशियम का भी एक बेहतरीन स्रोत हैं जो पाचन में मदद करता है। लेकिन केले खाने का सही समय क्या है?
डॉक्टरों के अनुसार केले का सेवन आदर्श रूप से सुबह या शाम को करना चाहिए। केले दिन के किसी भी समय खाने के लिए सुरक्षित हैं।
डॉक्टर बताते हैं कि हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म रात में सबसे कम होता है। इसलिए आदर्श रूप से सुबह या शाम को केले का सेवन करना चाहिए, लेकिन रात में केले खाने से स्लीप सायकल अच्छी हो सकती है।
हालांकि, डॉक्टर खाली पेट केला खाने से मना करते हैं। दरअसल, वे एसिडिक नेचर के होते हैं, यदि इन्हें खाली पेट खाया जाए तो पाचन संबंधी परेशानी पैदा हो सकती हैं।
ऐसे में केले को अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर सुबह खाना सबसे अच्छा तरीका है या फिर उसे शाम में बतौर स्नैक्स भी खाया जा सकता है।
इस रेस्टोरेंट में मिलता है 2.30 लाख का पिज्जा, खाना है तो 2 दिन पहले करानी पड़ती है बुकिंग