पालक खाने से होते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स

Jul 09, 2025, 03:31 PM
Photo Credit : ( pexels )

पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया से बचाने में मदद करता है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

Photo Credit : ( pinterest )

पालक में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

Photo Credit : ( pinterest )

पालक में फोलेट, पोटैशियम और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम करते हैं।

Photo Credit : ( pinterest )

पालक में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं।

Photo Credit : ( pinterest )

पालक में विटामिन K, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं।

Photo Credit : ( pexels )

कम कैलोरी और अधिक फाइबर के कारण पालक वजन घटाने वालों के लिए आदर्श भोजन है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और भूख को कंट्रोल करता है।

Photo Credit : ( pexels )

फाइबर युक्त पालक पाचन को दुरुस्त करता है, कब्ज दूर करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है।

Photo Credit : ( pexels )

पालक में मौजूद विटामिन A, C और आयरन त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत व घना करते हैं।

Photo Credit : ( pinterest )