Apr 17, 2025

बॉडी में तेजी से शुगर बढ़ा देती हैं ये 7 चीजें, आज से ही बना लें दूरी

Naveen Prajapati

डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो एक बार शरीर को अपना शिकार बना ले, तो मुक्ति मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।

शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो कुछ चीजें खाने पीने से परहेज करना बहुत जरूरी हो जाता है, जो शरीर में तेजी से शुगर लेवल बढ़ा देती हैं।

आम

आम को 'फलों का राजा' कहा जाता है और इसमें नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होता है। 1 मीडियम साइज के आम में लगभग 45 ग्राम शुगर हो सकती है। ऐसे शुगर के मरीजों को सीमित मात्रा में आम खाना चाहिए।

शहद

बहुत लोग इसे हेल्दी स्वीटनर मानते हैं, लेकिन शहद में भी फ्रक्टोज और ग्लूकोज का हाई कॉनसंट्रेशन होता है। जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

गन्ने का जूस

गन्ना सीधे-सीधे शुगर का स्रोत है। इसका रस फटाफट शरीर में अब्जॉर्ब होता है। इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज की मात्रा हाई होती है, जो तुरंत एनर्जी देता है, लेकिन ब्लड शुगर को भी तेजी से बढ़ाता है।

मीठे ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स आदि में बहुत ज्यादा रिफाइन्ड शुगर होती है जो सीधे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं।

सफेद ब्रेड

इनमें फाइबर न के बराबर होता है और यह बहुत जल्दी पचते हैं, जिससे शुगर तेजी से बढ़ती है।

बेक्ड आइटम्स

इनमें न सिर्फ शुगर, बल्कि ट्रांस फैट और रिफाइन्ड कार्ब्स भी होते हैं। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है।

गर्मी में इन 8 चीजों में अमृत है करेले का जूस, लेकिन इससे अधिक न पीएं