May 15, 2025
गर्मियों के मौसम में लोग खीरा खूब खाना पसंद करते हैं।
खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू से बचने में मदद मिलती है।
लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि खीरे के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं:
खीरे के साथ टमाटर का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, टमाटर एसिडिक और एल्कलाइन होता है। ऐसे में इन दोनों को साथ में खाने से गैस, एसिडिटी और डकार की समस्या हो सकती है।
खीरा खाने के कुछ देर बाद और पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
खीरा के साथ मिर्च-मसाले वाला भोजन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन और गर्मी बढ़ सकती है।
खीरा के साथ तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डायरिया और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
खीरा के साथ खट्टे फलों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन बिगड़ सकता है।
तेज स्वाद और चटपटे मसाले: जानिए कोलकाता स्टाइल झालमुड़ी बनाने का सही तरीका