Aug 18, 2025

क्या जिम के तुरंत बाद नहाना चाहिए? जानें सही समय और सावधानियां

Archana Keshri

आजकल फिटनेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। युवा हो या बुजुर्ग, हर कोई सेहतमंद और फिट रहना चाहता है। इसके लिए लोग योग, एक्सरसाइज और जिम का सहारा लेते हैं। लेकिन जिम में पसीना बहाने के तुरंत बाद नहाना सही है या गलत, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है।

कई लोग वर्कआउट खत्म होते ही शॉवर ले लेते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान और सावधानियां।

जिम के तुरंत बाद नहाने के नुकसान

1. मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव - वर्कआउट के बाद मांसपेशियां गर्म और सक्रिय होती हैं। अगर तुरंत ठंडे या बहुत गर्म पानी से नहा लिया जाए, तो मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द और अकड़न बढ़ सकती है।

2. ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव

कसरत के दौरान ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में अचानक ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे चक्कर या बेहोशी तक आ सकती है।

3. इम्यून सिस्टम पर असर

वर्कआउट के बाद शरीर का तापमान अधिक होता है। इस समय अचानक ठंडे पानी से नहाना इम्यून सिस्टम पर दबाव डालता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है।

4. थकान और ऊर्जा में कमी

अगर जिम के तुरंत बाद गर्म पानी से नहा लिया जाए तो शरीर और ज्यादा थकान महसूस करने लगता है। इससे ऊर्जा घटती है और दिनभर की उत्पादकता पर असर पड़ सकता है।

5. त्वचा की नमी पर असर

पसीने के तुरंत बाद शॉवर लेने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है, जिससे रूखापन, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।

जिम के बाद शॉवर लेने से पहले बरतें ये सावधानियां

ब्रेक लें: कसरत के बाद कम से कम 15–20 मिनट आराम करें।

पानी पिएं:

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए शॉवर से पहले पर्याप्त पानी पिएं।

स्ट्रेचिंग करें:

स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां ठंडी होंगी और रिलैक्स महसूस करेंगी।

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें:

न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म, बल्कि संतुलित तापमान का पानी ही शॉवर के लिए सही है।

मुंह की बदबू को हमेशा के लिए कैसे करें दूर?