Jun 23, 2025

खूबसूरत नाखून, परफेक्ट पर्सनैलिटी – जानें कौन-से नेल आर्ट ट्रेंड में हैं आजकल!

Archana Keshri

आज की स्टाइलिश दुनिया में सिर्फ कपड़े या मेकअप ही नहीं, बल्कि नाखूनों का फैशन भी उतना ही अहम हो गया है। नेल आर्ट अब सिर्फ सैलून तक सीमित नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी को निखारने का एक बड़ा जरिया बन चुका है।

अगर आप भी अपने नाखूनों को देनी चाहती हैं एक ट्रेंडी टच, तो आइए जानते हैं इस समय कौन-से नेल आर्ट ट्रेंड सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।

मिनिमलिस्टिक नेल आर्ट

सादगी में भी सुंदरता होती है। आजकल सिंपल लाइनें, डॉट्स और न्यूड शेड्स के साथ किया गया मिनिमल आर्ट काफी ट्रेंड में है। यह ट्रेंड ऑफिस गोइंग लड़कियों और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच खासा लोकप्रिय है।

क्रोम नेल्स

मेटालिक फिनिश वाले क्रोम नेल्स फैशन की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। ये नेल्स रोशनी में चमकते हैं और किसी भी पार्टी या फंक्शन में आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।

ऑम्ब्रे नेल आर्ट

कलर का स्मूद ब्लेंड यानी ऑम्ब्रे इफेक्ट अब सिर्फ हेयरस्टाइल में नहीं, बल्कि नेल्स पर भी देखा जा रहा है। पिंक से व्हाइट या ब्लू से पर्पल जैसे शेड्स का मिश्रण इस समय खासा ट्रेंड कर रहा है।

फ्रेंच टिप्स का नया अंदाज

क्लासिक फ्रेंच नेल्स को अब नया मोड़ मिल रहा है। व्हाइट टिप्स की जगह अब कलरफुल या ग्लिटरी टिप्स फैशन में हैं। यह ट्रेंड मॉडर्न और एलिगेंट लुक के लिए परफेक्ट है।

थीम बेस्ड नेल आर्ट

त्योहार, मौसम या मूड के अनुसार थीम आधारित नेल आर्ट भी बहुत चलन में है। जैसे दिवाली के समय दीपक या रंगोली डिजाइन, वैलेंटाइन डे पर हार्ट शेप्स आदि।

3D नेल आर्ट

थोड़ा अलग और आकर्षक लुक चाहिए तो 3D नेल आर्ट ट्राई करें। इसमें नाखूनों पर फ्लॉवर, स्टोन्स, पर्ल्स जैसी चीज़ें उभरी हुई होती हैं जो बहुत ही स्टनिंग लुक देती हैं।

एनिमल प्रिंट और जियोग्राफिक डिजाइन्स

लियोपार्ड स्पॉट्स, ज़ेब्रा स्ट्राइप्स और एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन्स भी आजकल नेल आर्ट के पसंदीदा ऑप्शन्स बन चुके हैं।

इंस्टेंट, सिंपल और शो-स्टॉपर मेहंदी डिजाइन्स, जो बना देंगे फेस्टिव लुक को खास