Jun 25, 2025

Ink के जिद्दी दाग? इन 7 घरेलू तरीकों से करें साफ

pushpendra kumar

एक बाउल में दूध लें और दाग वाले हिस्से को उसमें 30–60 मिनट के लिए भिगो दें। फिर हल्के हाथ से रगड़कर सामान्य डिटर्जेंट से धो लें।

एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बना लें। धीरे-धीरे दाग पर रगड़े। इससे दाग हल्का होने लगता है।

एक चम्मच सफेद सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर दाग पर लगाएं। कुछ मिनट रुकें, फिर ठंडे पानी से धो दें।

दाग पर हेयरस्प्रे छिड़कें और कुछ मिनट छोड़ दें। फिर रुई या साफ कपड़े से पोंछें और धो लें।

थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट दाग पर लगाएं और ब्रश से हल्के से रगड़ें। फिर ठंडे पानी से धो दें।

हल्के ब्लीच को पानी में मिलाकर कपड़ा भिगोएं। दाग हल्का होने पर सामान्य तरीके से धो लें।

हैंड सैनिटाइजर या रबिंग अल्कोहल दाग पर लगाएं और कुछ मिनट बाद साफ कपड़े या रुई से पोंछें।

ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे बनाएं केले का फेस मास्क?