May 19, 2025
बच्चों को कुछ आध्यात्मिक बातें जरूर सिखानी चाहिए। ये उनके पूरे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है।
बच्चों को ईमानदारी और सत्यता की शिक्षा दें। कहानियों के जरिए समझाएं कि झूठ बोलना अंत में हानि ही करता है।
अपने बच्चों को सीख दें कि, जानवरों, बुजुर्गों, गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति करुणा और सहानुभूति रखना एक सच्चे इंसान की पहचान है।
बच्चों को समझाएं कि भगवान हर जगह हैं। हमारे अंदर भी और बाहर भी। वे हमें देख रहे हैं, हमारी मदद कर रहे हैं, और हमसे प्रेम करते हैं।
बच्चे को हर छोटी चीज के लिए धन्यवाद कहना सिखाएं। प्रकृति से प्रेम करना सिखाएं।
बच्चों को प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में बिताना सिखाएं। ये उन्हें आंतरिक शांति और एकाग्रता सिखाता है।
बच्चों को बताएं कि अच्छे कर्म का फल अच्छा और बुरे कर्म का फल बुरा होता है।
हर माता पिता को अपने बच्चे को विनम्रता और अहंकार में फर्क समझाना चाहिए। उन्हें बताएं कि विनम्र व्यक्ति को सब पसंद करते हैं, जबकि घमंडी व्यक्ति अकेला रह जाता है।
बच्चों को प्रकृति से प्रेम करना सिखाएं। पेड़-पौधों, जल, वायु सबका सम्मान करें और साथ ही उनका संरक्षण करना भी सिखाएं।
बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। उन्हें बताएं कि धर्म चाहे कोई भी हो, सभी एक ही परम सत्य की ओर ले जाते हैं। दूसरों की आस्था का आदर करना सीखें।
अपने बच्चे को परिश्रम के बारे में सिखाएं। उन्हें बताएं कि मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए।
गर्मी में अजवाइन का पानी सेहत के लिए अमृत समान! जानिए इसके 7 जबरदस्त फायदे