Jun 11, 2025

सुबह खाली पेट अंजीर खाना चाहिए या नहीं? खाने का सही तरीका

Vivek Yadav

अंजीर के सेवन से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या इसे सुबह में खाली पेट खाना चाहिए या नहीं?

सुबह के वक्त खाली पेट अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके कई सारे लाभ हैं। आइए जानते हैं

पोषक तत्व

अंजीर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

कब्ज

अंजीर में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो कब्ज जैसी अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

वजन

सुबह खाली पेट अंजीर के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जिससे आप कुछ भी खाने से बच सकते हैं।

दिल को रखता है दुरुस्त

हार्ट के मरीजों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। ये ब्लड प्रेशर और ब्लड फैट लेवल को ठीक रखने में मदद करता है।

बाल और स्किन

अंजीर में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो त्वचा और बालों दोनों के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं और त्वचा में चमक आती है।

ब्लड प्रेशर

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं जिससे हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

हड्डियों के लिए

कैल्शियम से भरपूर अंजीर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिला सकता है।

एनर्जी

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर अंजीर का ये गुण शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। दूध के साथ इसके सेवन से लाभ अधिक मिल सकता है।

खाने का सही तरीका

2-3 अंजीर को रात में एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इन्हें खा लें।

मिनटों में आम का फ्रेश अचार बनाने का तरीका