Jun 20, 2025
पानी को अमृत के समान माना गया है। हमारे शरीर में 58 से 70 प्रतिशत पानी होता है।
हर किन कम से कम से 3-4 लीटर पानी का सेवन करना जरूरी होता है। क्योंकि, शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए इतना पानी का आवश्यकता रोज होती है।
लेकिन काफी लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि क्या भोजन करते समय पानी पी सकते हैं या नहीं?
काफी लोग ऐसे हैं जो भोजन के समय पानी पीते भी हैं। आइए जानते हैं:
आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय पानी नहीं पीना चाहिए। खासकर उन लोगों को जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं।
दरअसल, भोजन के समय पानी पीने से पेट पर बुरा असर पड़ सकता है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार भोजन से पहले और बाद में पानी पीने से पाचन को बढ़ावा मिलता है।
आयुर्वेद के अनुसार खाने के दौरान अगर पानी पीने का मन है तो हल्का गर्म और कुछ ही घूंट पीना चाहिए।
भोजन के बाद करीब 30 मिनट बाद पानी पीना सही माना गया है। इससे पाचन बेहतर तरह से काम करता है।
इन चीजों को खाने से काबू में रह सकता है हाई बीपी, डाइट प्लान में आज से ही कर लें शामिल