आयुर्वेद शहद का इस्तेमाल औषधि के रूप में करता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
मानसून के मौसम में कई चीजों के सेवन की मनाही है। ऐसे में बरसात के मौसम में शहद खा सकते हैं या नहीं?
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी, सी, जिंक, कॉपर, आयरन, मैग्निशियम, पोटेशियम संग कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं।
बरसात के मौसम में शहद का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका सही तरीका पता होना जरूरी है।
बारिश के मौसम में होने वाले वायरल इन्फेक्शन, सर्दी खांसी संग अन्य मौसमी बीमारियों से शहद बचाव कर सकता है।
शहद में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।
नियमित रूप से शहद के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है और कब्ज, अपच जैसी अन्य समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
शहद का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
शहद में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद का ये गुण त्वचा तो चमकदार बनाने और इससे जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
शहद में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जो शरीर में तुरंत एनर्जी प्रदान करने में मदद करते हैं।
शहद का सेवन सुबह के वक्त खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर फायदेमंद बताया गया है। इसके साथ इसमें चाहे तो नींबू मिलाकर पी सकते हैं।