Jun 17, 2025
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव हेल्थ को लेकर भी टिप्स देते रहते हैं। उन्होंने कुछ प्राकृतिक तरीके बताएं हैं जिसकी मदद से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।
सद्गुरु के अनुसार प्रोसेस्ड फूड और चीनी दूर रहना चाहिए। वेट लॉस करने के लिए ताजे फल, सब्जियां, और साबुत अनाज जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
सद्गुरु के अनुसार सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, और नौकासन जैसे योग के जरिए भी वजन को कम करने में मदद मिलती है।
सद्गुरु के अनुसार प्राणायाम और ध्यान से तनाव कम होता है जो वजन बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है। नियमित रूप से 10-15 मिनट प्राणायाम करने से लाभ मिल सकता है।
भारी जिम वर्कआउट के बजाय नियमित सिर्फ 30 मिनट तेज चलना या फिर हल्की कसरत से भी वजन को कम कर सकते हैं।
सद्गुरु के अनुसार, रात को 7-8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी से हार्मोन असंतुलन होता है, जो चर्बी बढ़ने का कारण बनता है।
तले हुए और पैक्ड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। ये तेजी से वजन को बढ़ाते हैं।
खाने में मिलाएं एक चुटकी Hing, मिलेंगे 7 गजब के फायदे