Apr 20, 2025
गर्मी के मौसम में सभी को ठंडा पीने का शौक होता है। इससे दिमाग भी ताजा रहता है और सेहत में भी सुधार होता है।
गर्मी में सभी ने रूह अफजा कई बार पिया है। यह ऐसा शरबत है जिसे पीते ही शरीर में अलग सी एनर्जी आ जाती है।
रूफ अफजा भारत में तो हर घर में दिख ही जाता है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसकी खूब बिक्री रहती है।
रमजान-ईद के मौके पर सबसे ज्यादा रूह अफजा की बिक्री होती है, इस शरबत का सबसे ज्यादा सेवन होता है।
सिख भाई तो ठंडे-मीठे जल की छबील सड़कों कई बार प्रसाद से रूप में बांटते हुए दिख जाते हैं।
रूह अफजा को ठंडे पानी और बर्फ के साथ सर्व किया जाता है, लोग तो कई बार दूध में मिक्स कर भी पीते हैं।
अब किसी ने यह सोचा है कि जिस रूह अफजा का इतना सेवन होता है, आखिर इसका मतलब क्या है?
रूह अफजा का मतलब होता है- आत्मा को ताजा करने वाला। जैसा इसका नाम, वैसी ही इसकी फील भी रहती है।
इतिहास बताता है कि 1907 में सबसे पहले रूह अफजा शरबत बनाया गया था, उसके बाद से इसकी बिक्री तेज हुई।
गर्मी में पिएं ये बिहारी ड्रिंक, भीषण लू से मिलेगी राहत