Apr 20, 2025

गर्मी में पिएं ये बिहारी ड्रिंक, भीषण लू से मिलेगी राहत

SONU GUPTA

बिहारी के कई फेमस फूड देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी फेमस हैं।

सत्तू पीने से शरीर रहता है ठंडा

गर्मी में चने का सत्तू पीने के कई फायदे होते हैं। इसको गर्मी का नेचुरल ड्रिंक भी कहा जाता है। चने के सत्तू को पीने से शरीर ठंडा रहता है।

चने को भूनकर किया जाता है तैयार

इसको चने को भूनकर तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन B1, B2, और B6 सहित कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

चने के सत्तू पीने के फायदे

सत्तू पीने से बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो थकावट को दूर करते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं।

पाचन होता है बेहतर

पाचन को सुधारने के लिए यह काफी बेस्ट होता है। इसको पीने से कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

मेटाबॉलिज्म को करता है तेज

सत्तू पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिसके कारण बार-बार भूख नहीं लगती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।

कैसे पिएं चने का सत्तू?

चने का सत्तू पीने के लिए एक गिलास ठंडा पानी लें। अब आप इसमें दो चम्मच सत्तू को डालें। इसके बाद आप इसमें प्याज, नींबू का रस, हल्का नमक, भुना जीरा डालें।

आप इसको सही से मिला लें। इस तरह यह अब पीने के लिए तैयार है।

कम नंबर आने पर खुद को कैसे करें मोटिवेट, 6 आसान तरीके