Jul 04, 2025

सुबह उठते ही याद कर लें स्वामी विवाकेनंद की ये 7 बातें, धीरे-धीरे छटने लगेगा जीवन से अंधकार

Vivek Yadav

हर किसी के जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। किसी की छोटी तो कोई बड़ी मुसीबत का सामना करता है।

काफी लोग ऐसे हैं जो कठिन परिस्थितियों में उबर नहीं पाते हैं। ऐसे में विवेकानंद स्वामी के ये 10 कोट्स आपके काम आएंगे।

सुबह उठते ही विवेकानंद स्वामी के इन कोट्स को अपने जेहन में बैठा लें। हर मुश्किल हालात से लड़ने में आसानी होगी।

1-

सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।

2-

आपको कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। सब कुछ खुद के अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है।

3-

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

4-

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

5-

पवित्रता, धैर्य और उद्यम ये तीनों गुण हर किसी में एक साथ होना चाहिए।

6-

पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है। फिर विरोध होता है। अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।

7-

विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

कार या बस में बैठते ही आती है उल्टी, राहत देंगे ये 5 उपाय