8 या 9 अगस्त, कब है रक्षाबंधन?

Jul 22, 2025, 10:49 PM
Photo Credit : ( unsplash )

रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

Photo Credit : ( Jansatta )

इस दिन बहनें भाईयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर लंबी उम्र और अच्छे भविष्य के लिए कामना करती हैं।

Photo Credit : ( Jansatta )

वहीं भाई बहनों को रक्षा का वादा देने के साथ तोहफे देते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

आपको बताते हैं कि इस साल 2025 में किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व?

Photo Credit : ( Jansatta )

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू हो रही है, जो 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।

Photo Credit : ( Jansatta )

यानी उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

Photo Credit : ( Jansatta )

9 अगस्त 2025 के दिन राखी बांधने के लिए कुल 7 घंटे 49 मिनट का समय मिलने वाला है।

Photo Credit : ( Unsplash )

इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

Photo Credit : ( Unsplash )

हिंदू धर्म में रक्षा बंधन एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और भरोसे को दिखाता है।

Photo Credit : ( Unsplash )