Apr 07, 2025

कैसे पड़ा बेगूसराय का नाम, प्राचीन काल में लोग क्या बुलाते थे?

Vivek Yadav

कहां गए हैं राहुल गांधी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस वक्त बेगूसराय में हैं।

बेगूसराय क्यों गए हैं विपक्ष नेता?

दरअसल, बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा चल रही है जिसमें राहुल गांधी शामिल होने गए हैं।

बेगूसराय से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

ऐसे में आइए जानते हैं बेगूसराय का कैसे पड़ा नाम और इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

यहां की बेगम को पसंद था सिमरिया का तट

इतिहासकारों की मानें तो भागलपुर के नवाब की बेगम को सिमरिया का तट काफी प्रिय था जहां वो हर साल महीने भर के लिए आती थी और गंगा तट पर प्रवास करती थीं।

ऐसे पड़ा नाम

जहां वो रुकती थी उसे सराय कहा जाता था। कहा जाता है कि बेगम और सरय को मिलाकर इसका नाम बेगम सराय रखा गया जिसे बाद में बेगूसराय रख दिया गया।

प्राचीन नाम

बेगूसराय का प्राचीन समय में अंगुत्तराप नाम हुआ करता था।

बिहार के लिए कितना जरूरी है बेगूसराय

मिथिला क्षेत्र में गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक और वित्तीय राजधानी कहा जाता है।

यहीं से हैं राष्ट्रकवि

यहीं पर सिमरिया जैसा तीर्थ स्थान है तो साथ ही ये राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की भूमि भी है।

एक विशाल झील भी है

वहीं, बेगूसराय में ही विशाल कावर झील है जो प्रवासी पक्षियों का ठिकाना है।

किस उम्र के बाद खाना चाहिए शिलाजीत?